फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग: बहन श्लोका की शादी में ऐश्वर्या राय ने किया जमकर डांस, विदाई के समय आराध्या ने पोछे मौसी के आंसू

Tue, 17 Aug 2021 01:23 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन फैन क्लब - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बच्चन परिवार की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल ये वायरल तस्वीरें ऐश्वर्या राय की कज़िन श्लोका शेट्टी की शादी की है जिसको अटेंड करने के ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं। श्लोका शेट्टी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

तीनों ने शादी में किया जमकर डांस

अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या की ये तस्वीरें देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि इन तीनों ने इस शादी में जमकर मस्ती की है। ये तीनों एक साथ स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या जमकर एक साथ ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही है। ये एक बिग फैट वेडिंग थीं, जिसमें शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं। इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन फैन क्लब - फोटो : social media
ऐश्वर्या लाल रंग के लहंगे में लग रही थीं खूबसूरत

ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह इस शादी में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। लाल रंग का आउटफिट पहने, माथे पर मांग टीका लगाए और बाल खोले ऐश्वर्या राय बच्चन इस शादी में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। अपने लिए जहां उन्होंने लाल रंग का आउटफिट चुना तो वहीं बेटी आराध्या के लिए भी ऐश्वर्या ने पिंक रंग का लहंगा और चोली चुना, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन सिंपल कुर्ते पायजामे में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन फैन क्लब - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने निभाया बड़ी बहन होने का फर्ज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने श्लोका शेट्टी की बड़ी बहन होने का पूरा फर्ज निभाया। इन तस्वीरों में वह बड़ी बहन की तरह श्लोका शेट्टी की तरफ से हर परंपरा को निभाती हुईं नजर आईं। इन तस्वीरों में वह दुल्हन और दूल्हे को टीका कर रही हैं।

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन फैन क्लब - फोटो : social media
आराध्या ने पूछे मौसी के आंसू

इन सभी वायरल तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी है जिसके देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर में आराध्या मौसी की विदाई के दौरान उनसे गले लग रही हैं और उन्हें चुप करवाती हुईं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन फैन क्लब - फोटो : social media
साउथ इंडियन स्टाइल में हुई शादी

ऐश्वर्या की बहन श्लोका शेट्टी की शादी पूरी रीति रिवाजों के साथ साउथ इंडियन परंपराओं के साथ की गई, जहां ऐश्वर्या राय ने सभी फंक्शन्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें