किल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘किल’ का साउथ रीमेक तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज हो सके, इसकी तैयारी के लिए कंपनी की एक टीम सक्रिय हो चुकी है। तलाश ऐसे दो कलाकारों की जा रही है जिन्हें वहां के दर्शक पहचानते तो हों, लेकिन उनके भाव अभी बड़े सितारों से जैसे बढ़ न पाए हों। फिल्म ‘किल’ जहां रांची से निकली राजधानी एक्सप्रेस की मुगलसराय स्टेशन पहुंचने से पहले के तीन घंटे की कहानी है, वहीं इसकी साउथ रीमेक में इसकी भौगोलिक परिस्थितियों को वहां के हिसाब से बदल दिया जाएगा।