हिंदी सिनेमा के जिन सितारों के घरों, बंगलों या स्टूडियो में होने वाली होली पार्टियों की दावत को बेशकीमती माना जाता है, उनमें राज कपूर के आर के स्टूडियो की होली के बाद अमिताभ बच्चन के बंगले पर होती रही होली का नंबर आता है। अमिताभ बच्चन अपने यहां की होली में अपने खास दोस्तों, करीबी लोगों के अलावा उन लोगों को भी न्यौता दिया करते, जिन्होंने सिनेमा में नई नई शोहरत पाई या फिर जिनका काम उन्हें खूब पसंद आया। अमिताभ बच्चन के बंगले की एक होली अभिनेत्री भाग्य श्री भी कभी नहीं भूल पाती हैं। और ये वाकया तब का है जब उनकी नई नई शादी हुई थी। पति हिमालय दासानी के साथ कभी होली न खेलने वाली भाग्यश्री ने उस बार जो होली खेली तो उनके ससुराल में हंगामा हो गया। आखिर, उस होली में ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं भाग्यश्री की जुबानी।