अभिनेत्री मुमताज
- फोटो : Social media
हाल ही में एक वेबसाइट से हुई बातचीत में एक्ट्रेस में अपने उस अफेयर के बारे में बातचीत की, जो उन्होंने अपने पति मयूर मधवानी के अफेयर के बाद किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'आदमियों के लिए अफेयर करना आसान होता है। मेरे पति के नहीं थे, सिर्फ एक के अलावा। मैं उनकी इज्जत करती हूं, क्योंकि उन्होंने खुद इस बारे में मुझे बताया था। मुमताज ने कहा कि मेरे पति को यूएस में एक लड़की पसंद आ गई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम मेरी पत्नी हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं और करता रहूंगा। मैं तुम्हें कभी नहीं छोडूंगा।'