सलमान खान फिल्म 'अंतिम' में
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में भी लंबे बालों में आए थे नजर
आयुष शर्मा के साथ उनकी आखिरी फिल्म 'अंतिम' में भी वह लंबे बाल में सिख के रोल में नजर आए थे। लेकिन इस बार उनका लुक डैशिंग और एकदम अलग अंदाज देखने को मिलेगा। दर्शकों को फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि शुक्रवार को पूजा हेगड़े ने भी अपनी एक फोटो साझा की थी, जिसमे उन्होंने सलमान खान का ब्रेसलेट अपने हाथ में पहना हुआ था। फोटो साझा कर पूजा ने लिखा था, 'शूटिंग शुरू हुई।' आयुष भी जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।