फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरो की क्यूटनेस पर मर मिटी थीं लड़कियां, जानें अब कहां है 'तुम बिन' का यह अभिनेता

Thu, 29 Jul 2021 03:31 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशु मलिक - फोटो : हिमांशु मलिक
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म तुम बिन तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तुम बिन में संदली सिन्हा, प्रियांशु चटर्जी, राकेश वशिष्ठ और हिमांशु मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से संदली सिन्हा और प्रियांशु चटर्जी ने डेब्यू किया था। ये फिल्म जितनी हिट रही उतनी हिट इसकी स्टारकास्ट नहीं हो पाई। इस फिल्म के अभिनेता हिमांशु मलिक को आज भी लोग 'तुम बिन' फिल्म से ही जानते हैं। इसके बाद उनकी कोई हिट फिल्म नहीं आई। हिमांशु मलिक ने फिल्म में अभिज्ञान का किरदार निभाया था। इसके बाद उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। तुम बिन के बाद हिमांशु मलिक ने मल्ल्किा शेरावत के साथ फिल्म ख्वाहिश की थी। फिल्म में किसिंग सीन को लेकर हिमांशु खूब सुर्खियों में रहे हालांकि इससे उनके करियर को कोई फायदा नहीं मिला। आइए जानते हैं अभिनेता ने बारे में अनसुनी बातें...
विज्ञापन

2 of 5
हिमांशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
गुमनाम जिंदगी जी रहे इस हीरो ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। हिमांशु पहली बार सोनू निगम के एलबम 'दीवाना' में नजर आए थे। इस एलबम में हिमांशु को काफी पसंद किया गया था। हिमांशु ने 1996 में फिल्म 'काम सूत्रः द टेल ऑफ स्टोरी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो लगातार फिल्में करते रहे। साल 2000 में उन्होंन फिल्म 'जंगल' में काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
हिमांशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2001 में हिमांशु मलिक की फिल्म 'तुम बिन' आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में हिमांशु ने संदली सिन्हा और प्रियांशु चटर्जी के साथ काम किया था। इसके बाद साल 2003 में मल्लिका शेरावत के साथ 'ख्वाहिश' में काम किया। ये काफी बोल्ड फिल्म थी। फिल्म में हिमांशु ने मल्लिका के साथ 17 किस सीन दिए थे। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी।


 

4 of 5
हिमांशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
फिर हिमांशु ने 'एलओसी कारगिल' 'ख्वाहिश' 'रोग' और 'रेन' जैसी फिल्में कीं लेकिन सारी की सारी फ्लॉप हो गईं। बॉलीवुड में हिमांशु के नाम करीब 12 फिल्में हैं लेकिन सारी की सारी फ्लॉप साबित हुईं। हरियाणा के सोनीपत से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु मलिक जाट परिवार से आते हैं। उनकी शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं।  इन दिनों वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहे हैं।  फिलहाल, इन दिनों हिमांशु मलिक एक निर्माता के तौर पर इंडस्ट्री में टिके हुए हैं, लेकिन उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों को कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
अब तो हिमांशु की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। इस स्मार्ट हीरो ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी हाथ आजमाया लेकिन नाकामयाबी हाथ लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें