शम्मी कपूर की 21 अक्तूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। शम्मी कपूर बॉलीवुड का वह चमकता सितारा हैं जिनकी चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ी। कश्मीर की कली, जंगली, तीसरी मंजिल, तुमसा नहीं देखा, जानवर जैसी फिल्में शामिल हैं। शम्मी कपूर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है जिनके गाने भी चर्चा में रहे। शम्मी कपूर की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी जबरदस्त रही उतनी निजी जिंदगी नहीं। पहली पत्नी के निधन के बाद शम्मी कपूर टूट चुके थे। ऐसे में उन्हें दूसरे शादी करनी पड़ी। हालांकि दूसरी शादी करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी के सामने एक शर्त रख दी थी। तो चलिए आपको उस शर्त के बारे में बताते हैं।