'बिग बॉस 14' से निकलने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वो जहां जाती है पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। पिछले दिनों राखी सावंत कॉफी शॉप में स्पॉट हुई थी और उन्होंने बताया था ताउते चक्रवात से उनकी छत टूट गई थी। वहीं अब राखी को दूसरी जगह पर पैपराजी ने घेरा लेकिन इस बार खास बात ये रही कि वहां सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) भी पहुंच गए। जी हां, राखी सावंत और मीका सिंह ने ना सिर्फ एक साथ फोटो खिंचवाई बल्कि दोनों ने एक दूसरे की तारीफ भी की।
मीका और राखी को साथ देखकर लोगों को 15 साल पहले की घटना याद आ गई। जी हां, वही घटना जिसकी वजह से मीका सिंह और राखी सावंत की दोस्ती में दरार आ गई थी और दोनों कई दिनों तक सुर्खियों में रहे थे। हम आपको उस घटना के बारे में बताए, इससे पहले हाल ही में हुई दोनों की मुलाकात में क्या हुआ ये जान लीजिए। वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।