गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
वहीं चैट में उमेश कामत कहते हैं कि, मैं सोच रहा हूं कि एक महीने के लिए शिमला चला जाऊं। वहां जाकर शूटिंग भी कर लूं'। इसके जवाब में यश ने कहा कि, 'ये बेस्ट है। तुम सेफ रहोगे तो मेरे दिमाग में शांति रहेगी'। वहीं दूसरा शख्स कहता है- ठीक है फिर मैं भी निकलता हूं'। बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ को पोर्नोग्राफी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। जिसके बाद गहना वशिष्ठ का बयान आया है कि वो अभी मुंबई से बाहर हैं इसलिए आज हाजिर नहीं हो सकती हैं। साथ ही गहना ने आश्वासन दिया है कि वो मामले की जांच में पुलिस का पूरा समर्थन करेंगी।