aditya pancholi
जब भी आदित्य का नाम गूगल पर खोजेंगे और उनकी जन्मतिथि को तलाशेंगे तो 4 जनवरी ही दिखाई देती है। चाहे वह विकिपीडिया हो, आईएमडीबी हो या फिर खुद गूगल हो, लेकिन आदित्य ने खुद बताया है कि उनके जन्म की तारीख 4 जनवरी नहीं, बल्कि 12 सितंबर है। चारों तरफ से शुभकामना संदेशों के बदले में आदित्य ने मीडिया से कहा, 'आज मेरा जन्मदिन नहीं है। यह 12 सितंबर को होता है।'