पृथ्वीराज के सेट पर मानुषी छिल्लर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बार फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर खबर फैली तो लोगों ने यकीन भी कर लिया लेकिन, ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में यशराज फिल्म्स के भीतर से असली खबर पता करने की हर स्तर से कोशिश की। इसका असर ये हुआ कि खुद चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने शाम को एक बयान जारी कर अपने और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते पहले जैसे ही होने की बात कही और ये भी दावा किया कि वे दोनों एक और प्रोजेक्ट की भी बात कर रहे हैं, जिसके बारे में जल्द ही एलान किया जाएगा।