बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी उनकी तरह ही एक बेहतरीन गायक हैं। उन्होंने 'ततड़-ततड़' और 'जी हूजूर' जैसे सुपरहिट गानों से लोगों का दिल जीत लिया। आदित्य न सिर्फ सिंगिग, बल्कि एंकरिंग में भी माहिर हैं। अपनी दमदार एंकरिंग से वह स्टेज पर धमाल मचा देते हैं। सिंगर ने हाल ही में चौंका देने वाला खुलासा किया है।