फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann khurrana: अमेरिका के टूर पर निकलेंगे आयुष्मान खुराना, आठ शहरों में आयोजित करेंगे म्यूजकि इवेंट

Mon, 10 Apr 2023 10:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर को संगीत से बेहद लगाव है। फिल्मों और शूटिंग की व्यस्तता के बीच भी वह इस शौक के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं और अपने गानों पर काम करना जारी रखते हैं। एक्टर इन दिनों अपने अमेरिका टूर को लेकर चर्चा में हैं। जुलाई  में आयुष्मान खुराना अमेरिका के आठ शहरों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह इन शहरों में म्यूजिकल इवेंट्स के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान इस साल जुलाई और अगस्त में अमेरिका में डलास, सैन जोस, सिएटल, वाशिंगटन डीसी, न्यू जर्सी, अटलांटा, ऑरलैंडो और शिकागो के साथ-साथ कनाडा में टोरंटो का दौरा करते नजर आएंगे। अपने इस टूर को लेकर आयुष्मान बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में वह इस पर बात करते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना का कहना है, 'म्यूजिक ने मुझे अनगिनत लोगों के साथ जुड़ने में मदद की है। मैं लगातार अपने लाइव कॉन्सर्ट का इंतजार करता हूं, क्योंकि मुझे इससे सीधे तौर पर लोगों से जुड़ाव महसूस होता है। मैं शुक्रगुजार हूं कि दुनिया अब कोरोना महामारी से उबर गई है। हम फिर से ऐसे काम कर पा रहे हैं, जो लोगों से जुड़ने में मदद करते हैं। मैं अपने लाइव कॉन्सर्ट्स को मिस कर रहा था, क्योंकि एक एंटरटेनर के तौर पर मैं सिर्फ अपनी फिल्मों और म्यूजिक के जरिए खुशियां बांटना चाहता हूं। मुझे लग रहा था कि मुझसे यह मुझसे छीन लिया गया है।'
Gauahar Khan: गौहर ने रघु-राजीव की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- शुक्रगुजार हूं कि प्रेग्नेंसी में भी काम दिया

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media
आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, 'मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मैं अब यात्रा कर सकता हूं और गा सकता हूं, म्यूजिक इवेंट्स कर सकता हूं और लोगों के चेहरों पर मुस्कान देख सकता हूं! मुझे अपने इस यूएस टूर का बेसब्री से इंतजार है।'
Nilu Kohli: पति के निधन से दर्द में हैं नीलू कोहली, बोलीं- नहीं जानती खुद को कैसे संभालूं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media
आयुष्मान ने आगे कहा, 'वैश्विक स्तर पर हिंदी म्यूजिक को रिप्रेंजट करते हुए मुझे हमेशा गर्व महसूस होता है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस बार भी मेरे इवेंट्स में भरपूर एंजॉय करेंगे।' बता दें कि आयुष्मान खुराना 'पानी दा रंग', 'नज्म नज्म' 'मिट्टी दी खुशबू' जैसे गानों से अपनी गायिकी का लोहा मनवा चुके हैं।
KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी 'किसी का भाई किसी की जान', इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें