एक्ट्रेस यामी गौतम निर्देशक आदित्य धर से शादी करने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यामी गौतम ने 4 जून को शादी की खबर के साथ ही अपने फैंस को चौंका दिया था। बेहद ही निजी समारोह में यामी आदित्य धर के साथ सात फेरों के बंधन में बंधी। शादी के बाद से ही लगातार यामी शादी की नई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा कर रही हैं। कल उन्होंने अपने जयमाल की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। तो वहीं अब यामी ने अपनी एक और खूबसूरत तस्वीर साझा की है।
लाल साड़ी पहने नजर आईं यामी
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में यामी ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसपर मांग में सिंदूर, लाल बिंदी और गोल्डेन ज्वैलरी उनके ब्राइडल लुक को पूरा कर रही हैं।