पैन इंडिया स्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिनेता को अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। लेकिन फिल्म 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने प्रभास के जन्मदिन पर अभिनेता के फैंस को एक तोहफा दिया है। आज यानी 23 अक्तूबर के दिन सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिस पर जमकर विवाद हुआ। ऐसे में 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर फैंस को कैसा लगा? आइए आपको बताते हैं।