अभिनेत्री जान्हवी कपूर चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। आए दिन वह किसी न किसी बात को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी ने हाल ही में एक बातचीत में कई हैरान करने वाली बातें कही हैं। उनका कहना है कि फिल्मों में उन्हें ब्रेक भले ही उनके बॉलीवुड कनेक्शंस के चलते मिला है, लेकिन शुरुआती कुछ फिल्मों के बाद से उन्हें काफी हाई-प्रोफाइल ऑफर्स मिल रहे हैं। जान्हवी ने यह भी कहा कि फिल्म मेकर्स उनकी प्रतिभा पर भी प्रतिक्रिया देते हैं।