फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

Wed, 01 Jun 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रनौत
कंगना रनौत के बारे में उनके एक पूर्व प्रेमी बेहद भयावह खुलासे करते हुए उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें गंदी गालियां देने, थप्पड़ मारने, ज्योतिषी के पास जाने, जलील करने, काला जादू करने समेत अशुद्ध खून मिलाकर खाना खिलाने तक जैसी बातें की जा रही हैं। अंग्रेजी वेब पोर्टल डीएनए को दिए गए एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने पूरी कहानी बयां की है। पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक वेब पोर्टल से काफी से लंबी बातचीत के मुताबिक अध्ययन सुमन इस इंटरव्यू के लिए तैयार हुए। अध्ययन का कहना है कि अगर वह इस वक्त अपना मुंह खोलेंगे तो लोगों को लगेगा कि मौका फायदा उठाकर वह पूर्व प्रेमिका से बदला निकाल रहे हैं। लेकिन उन्होंने साफ किया कि चूंकि उन्होंने अपनी जिंदगी में कंगना के जुर्मों को झेला है, तो वह अब रितिक की परेशानी को समझ सकते हैं। आगे की स्लाइड में हमने सवाल दर सवाल अध्ययन के जवाब रखे हैं।
विज्ञापन

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

2 of 10
कंगना रनौत
-राज-2 की शूटिंग के दौरान हम करीब आए। तब मैं सिर्फ 20 साल का था। कंगना का व्यवहार कई बार मुझसे बहुत अजीब रहा। कई मौकों पर उसने मुझे गालियां दीं। एक फिल्म फेयर नाइट से पहले उसने मुझे गंजा करा दिया और बोली कि तुम्हें नए स्टाइल की जरूरत है। अवार्ड लेकर उसने सबको थैंक्स कहा पर मेरा नाम तक नहीं लिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

3 of 10
कंगना रनौत
-फिल्म हाल-ए-दिल के प्रीमियर पर आदित्य पंचोली (कंगना के पूर्व प्रेमी) ने मुझे चेतावनी दी थी। उन्होंने मुझसे कहा था, ‘सर्कस में स्वागत है दोस्त, ऑल द बेस्ट।’

-जब हम साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रहे थे तब कंगना ने मुझ पर दबाव डाला कि एक जर्नलिस्ट को फोन करके बताऊं कि मैं उससे प्यार करता हूं। इसके बाद पूरे मीडिया में कंगना से मेरे एकतरफा प्यार की स्टोरी थी। उसने कभी नहीं कहा कि वह मुझसे प्यार करती है।

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

4 of 10
कंगना रनौत
-2009 में जब बर्थडे पर मेरे पिता ने मुझे बीएमडब्ल्यू 7 गिफ्ट दी तो कंगना की प्रतिक्रिया थी, ‘तुम्हें एक करोड़ की कार गिफ्ट की? ऐसा क्या उखाड़ा है तुमने लाइफ में?’ कुछ महीने बाद उसने वैसी ही कार अपने लिए बुक की।
विज्ञापन

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

5 of 10
कंगना रनौत
-रि‌तिक रोशन की एक बर्थडे पार्टी में कंगना ने मेरे लाए फूल और शैंपेन उन्हें अपनी तरफ से गिफ्ट कर दी। लौटते वक्त मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा और कहा कि तुम मेरी सक्सेस से जलते हुए। थप्पड़ इतना जोर का था कि मैं रो पड़ा। कार में बैठे तो उसने मुझे और मारा। उसे घर पर छोड़ा तो उसने सैंडिल उतार कर मुझ पर फेंकी। मेरा फोन दीवार पर जोर से दे मारा।
विज्ञापन

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

6 of 10
रितिक रोशन
-राज-2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उसने मुझे फिर थप्पड़ मारा। गंदी गालियां दीं। वह माइंड गेम्स खेल रही थी। फिल्म प्रमोशन के दौरान मैंने उसे देश की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री बताया और उसने मुझे अमीर बाप की बिगड़ी औलाद कहा।
 
विज्ञापन

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

7 of 10
रितिक रोशन
-2009 में मेरे बर्थडे की पार्टी में कई मेहमानों के सामने उसने मेरे पिता की बेइज्जती की। उन्हें गाली दी। पापा जब गुस्सा हुए तो वह चिल्लाते हुए निकल गई। इंडस्ट्री के कई लोगों के कॉल पापा के पास आए। आदित्य पंचोली ने उन्हें कॉल करके कहा, ‘शेखरजी क्या हो रहा है। वह लड़की साइको है और यही उसका बिहेवियर पैटर्न है।’

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

8 of 10
रितिक रोशन
-कंगना मुझे एक ज्योतिषि के पास ले गई। एक रात कंगना के गेस्ट रूम में 12 बजे पूजा शुरू हुई। रूम पूरी तरह काले कपड़ों से ढंका था। उसने मुझे कमरे में बंद करके कुछ मंत्र पढ़ने को कहे। मैं डर गया। बाद में ज्योतिषी ने मुझसे कहा कि आधी रात को श्मशान घाट में जाकर कुछ चीजें फेंक कर आओ। मैं महानगर मुंबई और लंदन-न्यूयॉर्क में पढ़ा हूं। जादू-टोने की बातों को नहीं मानता। बाद में मेरी टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि मैं किसी पहाड़ी इलाके के काले जादू के असर में हूं। मैं सिर्फ एक पहाड़ी लड़की को जानता था, मेरी गर्लफ्रेंड कंगना। मेरी टैरो रीडर ने कहा कि जल्दी ही मैं इस रिश्ते से निकलूं वर्ना कुछ बुरा होगा।

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

9 of 10
कंगना रनौत
-हमारे पारिवारिक पंडित ने एक बार मुझसे पूछा कि क्या वह तुम्हारे लिए खाना बनाती है? मैंने कहा हां तो वह बोले कि वह अपना अशुद्ध खून मिलाती है खाने में जादू के लिए। मैंने उनकी बात नहीं मानी। हमारा रिश्ता खराब होता गया। मैं शराब में डूब गया। इतनी पीता था कि ऐसा लगता पीते-पीते मर जाऊंगा। वही पंडित जी सलमान खान के शो दस का दम में पहुंचे थे और उन्होंने कंगना से कहा था कि तुम्हारी कुंडली में पिशाच दोष है। कंगना हंस कर वह बात टाल गई।
विज्ञापन

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

10 of 10
अध्ययन की बातों के बाद बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में सनसनी फैली है। मगर कंगना और उनकी टीम ने तय किया है कि इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे। सूत्रों के अनुसार कंगना चकित हैं कि अध्ययन को रिश्ता खत्म होने के सात साल बाद यह सब कहने की क्या जरूरत थी? निश्चित रूप से अध्ययन एक बार फिर से लाइम लाइट में आना चाहते हैं और उन्होंने यह हथकंडा अपनाया है। कंगना के करीबियों के अनुसार वह इस मुद्दे को हवा देना नहीं चाहतीं। उधर, रि‌तिक के विवाद को भी अब वह ठंडा करने के मूड में हैं। खुद रि‌तिक ने अपने करीबी सूत्रों से कंगना को संदेश भेजा है कि सारी बातें आपस में मिल-जुल कर सुलझाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें