कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच की लड़ाई अब उस स्तर पर पहुंच गई है, जहां दोनों के चाहनेवालों को घबराहट होने लगी है, आखिर ये दोनों क्या कर रहे हैं। कथित तौर पर कंगना रनौत के रितिक रोशन के भेजे जो ईमेल लीक हुए हैं, वह वाकई चिंता में डालते हैं कि आखिर पिछले दो-तीन सालों में इन दोनों के बीच हुआ क्या है, जो अब फसाद बनकर सामने आ रहा है। तमाम कानूनी दांवपेचों के बीच मामले में ताजा जानकारी ये है कि कंगना के वकील ने रितिक रोशन से पांच सवाल पूछे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़िए।
विज्ञापन
कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल
2 of 7
रितिक रोशन और कंगना
पहला सवाल, अगर रितिक रोशन को इस तरह के पाखंडी ईमेल 25 मई, 2014 को ही प्राप्त हो गए थे तो उन्होंने इतने दिनों बाद क्यों शिकायत की। उन्होंने जब यह पहचान लिया था कि उनको यह सभी ईमेल कंगना की बहन व मैनेजर रंगोली की ओर से भेजे जा रहे हैं। उनके पास जब रंगोली की ईमेल आईडी थी, जिससे उन्हें असहज करने वाले ईमेल आ रहे थे, तो इसकी जानकारी उन्होंने तब किसी को क्यों नहीं दी। आखिरी स्लाइड में उन सभी ईमेल में क्या लिखा था, उसका लिंक भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल
3 of 7
रितिक रोशन और कंगना
दूसरा सवाल, वह इस तरह के ईमेल छह से सात महीनों तक क्यों बर्दाश्त करते रहे। जैसा कि रितिक की वकील की ओर से कहा गया है कि कंगना की ओर से ऐसे ईमेल करीब सात महीनों तक लगातार भेजे गए। फिर जब सात महीनों तक या उसके बाद पूरे एक साल तक उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की तो अब अचानक उनको वे ईमेल क्यों याद आ रहे हैं।
कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल
4 of 7
रितिक रोशन और कंगना
तीसरा सवाल, किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने या पुलिस के पास जाने से पहले उन्होंने एक बार भी कंगना से पूछने तोहमत नहीं उठाई। जबकि उनको ईमेल उनके मुताबिक कंगना की बहन व मैनेजर रंगोली की ओर से भेजे गए थे। वह उन ईमेल को लेकर सीधे पब्लिक के पास गए, और कई लोगों का नाम उछाला। लेकिन उन्होंने नोटिस बस रंगोली क्यों भिजवाया।
विज्ञापन
कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल
5 of 7
ह्रितिक रोशन
- फोटो : getty
चौथा सवाल, रितिक को पहले ही रंगोली ने बता दिया था कि उन दिनों कंगना रनौत का ईमेल अकाउंट हैक हो गया था, बावजूद इसके वह उन ईमेल को लेकर पब्लिक के पास गए। मीडिया व अन्य जगहों पर उसे जारी किया। पुलिस को उपलब्ध कराया। जिनमें सीधे तौर पर कंगना को पागल साबित करने की साजिश है। रितिक ने एक बार भी उन ईमेल की सच्चाई जानने के लिए कंगना या फिर रंगोली से संपर्क क्यों नहीं किया, जबकि उन ईमेलों को महीनों बैठकर जमा करते रहे। इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी?
विज्ञापन
कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल
6 of 7
रितिक रोशन और कंगना
पांचवा सवाल, अगर रितिक को यह लगता भी है कि कंगना का अकाउंट हैक नहीं हुआ था, फिर भी वह बिना कंगना से बात किए अकेले पुलिस के पास कार्रवाई के लिए पहुंच गए। जबकि रंगोली ने उन्हें जोर देकर कहा था कि वे सभी ईमेल हैक किए हुए अकाउंट से भेजे गए थे। फिर रितिक किस मंशा से पुलिस के पास पहुंचे? जिन ईमेलों को लेकर इतना बवाल मचा है, उनमें क्या है, अगली स्लाइड में उसका लिंक लगा हुआ है।