बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कंगना संग रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में शेखर सुमन के कई बड़े खुलासे के बाद अब वह अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, एक्टिंग में किस्मत आजमाने के बाद अब वह गायकी के क्षेत्र में नाम कमाने की कोशिश में हैं। उनके करियर के दूसरे सिंगल का नाम ''वन्ना बी विद यू'' है। Priyanka Chopra: ग्रेजिया मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं प्रियंका, ग्लोबल स्टार बन 'देसी गर्ल' ने लगाई आग
सॉन्ग लॉन्च के दौरान गाने को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर बात करते हुए अध्ययन ने कहा, "मुझे गाने पर हिट की संख्या के बारे में नहीं पता, लेकिन ऐसा मेरे साथ पहली बार हो रहा है कि इंडस्ट्री के लोग मुझे अभिनय के लिए नहीं बल्कि गाना गाने के लिए कॉल रहे हैं। इस तरह की सराहना अद्भुत है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक गायक के रूप में मेरा काम ठीक-ठाक है, लेकिन इसके संगीतकार और अन्य कलाकार अद्भुत हैं।" The Kapil Sharma Show: 'शादीशुदा मर्द पर्स में छिपाकर देखते थे फोटो', कपिल की बात सुन शर्म से लाल हुईं मंदाकिन