कहते हैं कि प्यार न जात देखता है न धर्म, न रंग न रूप। प्यार तो एक अहसास है, जो बस हो जाता है। बॉलीवुड और प्यार का भी बहुत ही पुराना नाता रहा है। इस इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने को-एक्टर्स को ही अपना जीवन साथी बनाया है, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने निर्देशक-निर्माता नहीं बल्कि राजनेता से शादी रचाई है। तो आज के लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभिनेता नहीं बल्कि नेता से शादी रचाई है।