बड़े परदे पर रिलीज हुई दो मेगा बजट फिल्मों ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ का सिनेमाघरों में जो भी हश्र रहा हो, लेकिन इसी मौके पर यूट्यूब पर रिलीज हुई एक शॉर्ट फिल्म ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। अकेले यूट्यूब पर इसे करीब 11 लाख लोग देख चुके हैं और हर हफ्ते होने वाले रिव्यू में भी ये शॉर्ट फिल्म अव्वल नंबर बनी हुई है। निर्देशक प्रभाकर शुक्ल की ये शॉर्ट फिल्म भाई बहन के प्यार की अनोखी कहानी कहती है। ये कहानी सिर्फ तीन मिनट की है। लेकिन, इस जरा सी अवधि में भी ये देखने वाले की आंखों में खुशियों के आंसू ले आती।