laal singh chaddha
- फोटो : amar ujala
60 करोड़ तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई 'लाल सिंह चड्ढा'
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह फेल साबित हुई है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर दिख रहा है। इस फिल्म ने अपनी खराब कमाई का प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार यानी 12वें दिन महज 73 लाख रुपये ही जुटाए थे। लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई इससे भी ज्यादा बुरी रही। मंगलवार यानी 13वें दिन इस फिल्म ने लगभग 65 लाख रुपये ही कमाए हैं, जिसके बाद अब 'लाल सिंह चड्ढा' का टोटल कलेक्शन 57.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।