फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर की इस हीरोइन ने खुद किया था अपना करियर बर्बाद, ले लिया था यह अटल फैसला

Fri, 16 Feb 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rishi kapoor
बड़े पर्दे पर तरह-तरह के किरदार निभाने वाली शोमा आनंद का आज बर्थडे हैं। वह आज 60 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 16 फरवरी 1958 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत इस बड़े एक्टर के साथ हुई थी लेकिन उनके एक फैसले ने उनकी जिंदगी में कहर ढा दिया..
विज्ञापन

2 of 6
Shoma Anand
भले ही आप शोमा को उनके नाम से ना जानते हो लेकिन उनकी तस्वीर सामने आते ही उनके सभी किरदार आपकी आंखों के सामने लगातार आ गए होंगे। बॉलीवुड और टीवी पर मां, बहन, चाची, बीवी के किरदारों में फिट बैठने वाली शोमा के करियर की शुरुआत टीवी से नहीं हुई थी। बता दें कि उनका करियर बतौर एक्ट्रेस शुरू हुआ था। 1976 में आई फिल्म बारूद में वे ऋषि कपूर के अपोजिट थीं।
विज्ञापन

3 of 6
Shoma Anand
लेकिन शोमा का करियर बुलंदियों तक नहीं पहुंच सका। क्योंकि उनके इस एक फैसले ने उन्हें बॉलीवुड होते हुए भी अलग पहचान नहीं दी। दरअसल, शोमा ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी करने का फैसला लिया जो कि उनके करियर में सबसे बड़ी भूल साबित हुई। 

4 of 6
Shoma Anand
शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला और वे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगी और इसके लिए उन्होंने टीवी पर आना शुरू किया जो कि उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ। बता दें कि छोटे पर्दे पर उन्होंने टीवी सीरियल हम पांच से शुरुआत की और इस सीरियल से शोमा की किस्मत एक बार फिर चमक उठी।
विज्ञापन

5 of 6
Shoma Anand
घर-घर में इस सीरियल को पसंद किया जाने लगा और फिर उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया जहां उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने की शुरुआत होने लगी। बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने के बाद शोमा को कईं किरदार मिले। कभी वह बहन तो कभी बीवी का रोल करती नजर आईं। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार है कि वह हर रोल में फिट बैठती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shoma Anand
इसके बाद तो 2003 में आई फिल्म हंगामा ने उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए। इस फिल्म में उन्होंने मंझे हुए कलाकार परेश रावल की पत्नी का किरदार निभाया था। उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए फिल्म फेयर बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। उन्होंने फिल्म में एक गांव की महिला से लेकर शहर की मॉडर्न लेडी का किरदार अदा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें