आप बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, रानी मुखर्जी और एक्टर मोहनीश बहल को तो जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप उनकी परनानी रतन बाई के बारे में जानते हैं? शायद नहीं। कोई बात नहीं हम आपको उनके बारे में बताते हैं। रतन बाई भारतीय सिनेमा की शुरुआती अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह अभिनेत्री शोभना समर्थ की मां थीं। इतना ही नहीं वह अभिनेत्री नूतन और तनुजा की नानी थीं।