फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी शेमिंग के खिलाफ इस बिंदास अभिनेत्री ने खोला मोर्चा, कहा- 'दूसरों के लिए खुद को बदलना नहीं जरूरी'

Wed, 06 Jan 2021 09:52 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉडी शेमिंग (शारीरिक बनावट का मजाक बनाना) कोई नई बात नहीं है। यह आम लोगों के साथ भी होती है और नामचीन हस्तियों के साथ भी। समय समय पर कलाकार इसके खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं और अपने साथ हुई घटनाओं को बताते हैं। सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ इस बार आवाज उठाई है अभिनेत्री नयना मुके (Nayannah Mukey) ने। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा करके अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि वह जैसे भी हैं, अगर खुद में सुविधाजनक महसूस करते हैं तो दूसरों की परवाह न करें। और, न ही खुद को बदलने की कोशिश ही करें।
विज्ञापन

2 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉडी शेमिंग सिर्फ असल जिंदगी में ही लोगों के साथ नहीं होती, यह तो टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर भी होती है। सभी कॉमेडियन कभी आपस में तो कभी शो देखने आए किसी दर्शक की शारीरिक बनावट का खूब मजाक उड़ाते हैं। अभिनेता कपिल शर्मा तो तब भी नहीं चूके जब वह ओटीटी पर आने वाले अपने एक प्रोजेक्ट की घोषणा के लिए एक वीडियो शूट करने का नाटक करते हुए नजर आए। यहां भी उन्होंने वीडियो में मौजूद एक कलाकार को उसकी शक्ल देखकर 'तोता' कह दिया।
विज्ञापन

3 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री नयना मुके ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी बताते हुए लिखा कि उन्होंने यह परेशानी जिंदगी में अब तक कई बार झेली है। नयना लिखती हैं, 'एक औरत थी और उसकी दो लड़कियां थीं। दोनों की दोनों मोटी। वह जब भी मेरे घर आती तो हाल चाल पूछने की बजाय सीधे कहती, 'तुम अब भी दुबली हो!' एक दिन मेरे दादा जी चल बसे। मैं बहुत परेशान और दुखी थी। मैं रो रही थी। वह औरत आई और मुझसे कहती है कि मैं हर रोज और ज्यादा दुबली पतली क्यों होती जा रही हूं? उस औरत ने कहा कि कुछ खाओ। वह कहती है कि उसे सिर्फ हड्डियां ही दिख रही थीं।'

4 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नयना आगे लिखती हैं, 'मैं दुखी थी। इस घटना के बारे में मैं किसी को नहीं बता पाई क्योंकि बाकी लोग भी मुझे उसी निगाह से देखते। मैं कमरे में गई और रोती रही। फिर मैं उस औरत के पास गई और कहा कि ये मेरा शरीर है। मैं अच्छा खाती भी हूं और जीती भी हूं। फिर भी मैं पतली हूं और मुझे इसकी परवाह नहीं। मैं कुछ भी पहन सकती हूं और बच्चों की दुकान से कपड़े भी खरीद सकती हूं। मैं जो चाहूं वह खा भी सकती हूं। अगर फिर भी मैं पतली हूं तो यह तो मेरे लिए आशीर्वाद ही हुआ न? तुम्हें इतनी परवाह क्यों है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयना मुके - फोटो : Instagram
नयना ने लिखा कि इतना सुनने के बाद उस औरत को खराब लगा। और उसे लगना भी चाहिए। वह लिखती हैं, 'उस को मैंने पहली बार इतना कहा और उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। हमें यह परवाह नहीं करनी है कि उन्हें बुरा लगेगा या नहीं! बस खुद को सामने रखने की जरूरत है। लोग इसी के लायक हैं। फिर वह किसी के साथ ऐसा नहीं करेंगे। इसलिए लड़कियों, खुद अपने लिए लड़ो। अगर आपको अपना शरीर पसंद है तो आत्मविश्वास से भरे रहिए। क्योंकि, दूसरों से ज्यादा आपकी राय मायने रखती है।' नयना को वेब सीरीज 'लव सेक्स एंड थिएटर' और टीवी शो 'गणपति बप्पा मोरया' में लक्ष्मी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

पढ़ें: रुबीना के पति को चुराना चाहती हैं राखी सावंत, Bigg Boss से ली अभिनव को I Love You कहने की परमिशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें