फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिस की शादी की खबर सुनकर रो पड़े थे राज कपूर, नौ साल तक चले रिश्ते का ऐसे हुआ था अंत

Mon, 01 Jun 2020 02:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Social Media
ये बात उस दौर की जब हिंदी सिनेमा ने अपने पंख फैलाकर उड़ना शुरू कर दिया था। अच्छी कहानियां लिखी जा रही थीं और उनको पर्दे पर निभाने वाले कलाकार जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। नरगिस उस ही दौर की कलाकार थीं। वो 28 साल की उम्र में ही एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने के लिए राजी हो गई थीं। फिल्म थी मदर इंडिया। और इसमें जो नरगिस ने अपने हुनर का जौहर दिखाया तो पूरी दुनिया में इसका डंका बज गया। इस फिल्म को 1958 में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। पर्दे पर नरगिस ने वैसे तो कई कलाकारों के साथ काम किया लेकिन उनकी जोड़ी को लोग राज कपूर के साथ बहुत पसंद करते थे। दोनों ने साथ में 16 फिल्में कीं और नौ साल तक ये जोड़ी हिट बनी रही। आज नरगिस के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ये अनसुनी कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Social Media
राज कपूर उन दिनों टॉप क्लास अभिनेता थे और नरगिस उस वक्त की सबसे चहेती अदाकारा। उन दिनों दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो चले थे। लगता था जैसे दोनों शादी ही कर लेंगे। लेकिन उनकी मोहब्बत शादी का रूप नहीं ले पाई और बाद में नरगिस ने राज कपूर को छोड़ सुनील दत्त से शादी रचा ली।
विज्ञापन

3 of 5
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Social Media
राज कपूर पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे लेकिन बावजूद इसके वो नरगिस से कई बार शादी करने के लिए कह चुके थे। वक्त बीतता गया और फिर नौ साल बाद नरगिस को लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने अपने रिश्ते को तोड़ देना ही बेहतर समझा।

4 of 5
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Social Media
मधु जैन अपनी किताब 'फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा- द कपूर्स' में लिखती हैं, 'जब उन्हें पता चला कि नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली है तो राज कपूर अपने दोस्तों और साथियों के सामने फूट फूट कर रोए। राज कपूर के जीवन की ये विडंबना थी कि नरगिस से उनकी पहली मुलाकात उनकी शादी होने के सिर्फ चार महीने बाद हुई। उनके धर्म भी अलग अलग थे। नरगिस ने अपना दिल, अपनी आत्मा और यहां तक कि अपना पैसा भी राज कपूर की फिल्मों में लगाना शुरू कर दिया। जब आरके स्टूडियो के पास पैसों की कमी हुई तो नरगिस ने अपने सोने के कड़े तक बेच डाले थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरगिस, राज कपूर और दिलीप कुमार - फोटो : Social Media
कहा तो यहां तक जाता है कि नरगिस की शादी की खबर सुनकर राज कपूर अपने आप को सिगरेट से जलाते, ये देखने के लिए कि कहीं वो सपना तो नहीं देख रहे। नरगिस के जीवनीकार टीजेएस जॉर्ज लिखते हैं, 'इसके बाद से ही राज कपूर ने बेइंतहा शराब पीना शुरू कर दिया। राज कपूर को हमेशा ये लगता रहा कि नरगिस ने उन्हें धोखा दिया है।' 1986 में दिए एक इंटरव्यू में राज कपूर ने कहा था मदर इंडिया साइन करने को लेकर नरगिस ने मुझे धोखा दिया था। सालों बाद जब नरगिस दत्त का अंतिम संस्कार हुआ तो राज कपूर उनके जनाजे में आम लोगों के साथ सबसे पीछे चल रहे थे।

भाजपा नेता की पत्नी से तलाक लेने की सलाह के बाद आया विराट कोहली का बयान, अनुष्का शर्मा को बताया निडर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें