फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की पत्नी से तलाक लेने की सलाह के बाद आया विराट कोहली का बयान, अनुष्का शर्मा को बताया निडर

Mon, 01 Jun 2020 01:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी समय बिता रहे हैं। इन दिनों अक्सर ये कपल सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए नजर आता है। हाल ही विराट ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अनुष्का को लेकर कहा कि वो निडर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
इस बातचीत के दौरान जब अश्विन ने अनुष्का के साथ विराट की समझ के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, 'अनुष्का मेरी मानसिकता और इसके विपरीत चलने वाली चीजों को समझ सकती हैं। जब दो लोग एक ही तरह से सोचते हैं, तो बातचीत आसान हो जाती है। वो मेरे बिना कहे मेरी बात समझ जाती हैं सिर्फ मेरी बॉडी लैंग्वेज को देखकर।'
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, 'एक अभिनेत्री या एक निर्माता के रूप में, एक प्रोजेक्ट के रूप में वह क्या करना चाहती हैं, उसका चयन वो सही जगह से करती हैं। वो एक ऐसी व्यक्ति हैं जो हमेशा सही काम करती हैं। वो अपने दिल की बात सुनती हैं और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उसका अनुसरण करती हैं। वो बिलकुल निडर हैं।'

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी। शुरुआत में इस वेब सीरीज को प्रशंसकों की खूब वाहवाही मिली लेकिन कुछ दिनों बाद इस पर विवाद शुरू हो गया। वेब सीरीज में गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बगैर किया गया था। जिसे लेकर विवाद अब इतना गहरा गया कि भाजपा नेता ने विराट कोहली को अनुष्का से तलाक लेने तक की हिदायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि लॉकडाउन में विराट- अनुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। अनुष्का ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था। उसके साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था, 'मैंने खुला घूमता हुआ एक डायनासोर देखा है।' दरअसल ये डायनासोर कोई और नहीं उनके पति विराट कोहली थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

पिता की तरह हूबहू दिखता है माधुरी दीक्षित का बेटा, लुक्स में स्टारकिड्स को देता है टक्कर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें