60 और 70 के दशक में कई हीरोइनें रहीं जो सिल्वर स्क्रीन पर अपना दमखम दिखा रहीं थीं। मुमताज से लेकर परवीन बॉबी, जीनत अमान जैसी कई हीरोइने अपने जलवे दिखा रहीं थीं। उसी दौर में एक ऐसी हीरोइन रही जिसने छोटी-छोटी भूमिकाओं के दम पर ही ऐसी पहचान पा ली कि हर कोई उसका दीवाना हो गया था।
विज्ञापन
2 of 9
लीबी राणा
- फोटो : cineplot
ये हीरोइन थीं लीबी राणा यानि निवेदिता। लीबी राणा ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी', 'फरिश्ता', 'ज्योति', 'धरती कहे पुकार के' और 'धुंध' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों ने लीबी राणा को एक अलग पहचान दी। फिल्म 'ज्योति' में एक्टर संजीव कुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी सराहा गया..लेकिन जैसा कि देखा गया है कि जैसे ही आपके सितारे गर्दिश में पहुंचे, लोग आपसे कन्नी काटने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
लीबी राणा
- फोटो : cineplot
लीबी राणा के साथ भी शायद कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्मों में जब लीबी राणा का सितारा धुंधलाने लगा तो लोग उन्हें भूल गए। आज भी फिल्म इंडस्ट्री को याद नहीं है कि ये हीरोइन कहां है।
आज आप जब जानेंगे कि ये हीरोइन कहां और किस हाल में है तो हैरान रह जाएंगे। वो इस दुनिया में है भी या नहीं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। लीबी राणा का दुख और कहानी जान आप सिहर उठेंगे।
4 of 9
लीबी राणा
- फोटो : cineplot
कभी जिस हीरोइन की अदाओं पर लोग मर-मिटते थे, एक वक्त ऐसा भी आया जब वो लोगों के सामने आने से कतराने लगी। कोई अगर पहचान भी ले कि वो लीबी राणा यानि निवेदिता हैं, वही लीबी जिसकी एक नजर भी लोगों को घायल कर देती थी, तो वो नजरें छुपाकर भागने लगती थीं।
विज्ञापन
5 of 9
लीबी राणा
- फोटो : cineplot
मशहूर फिल्म क्रिटिक खालिद मोहम्मद सालों पहले लीबी राणा से मुबंई के होटल ताज में एक बुक शॉप पर टकराए थे। लीबी राणा को देख खालिद तुरंत पहचान गए। जैसे ही खालिद ने हिम्मत जुटाकर लीबी राणा से कहा कि वो एक्ट्रेस लीबी राणा हैं, तो लीबी नजरें चुराकर भागने लगीं।
विज्ञापन
6 of 9
लीबी राणा
अपनी उस मुलाकात का जिक्र करते हुए खालिद मोहम्मद ने तब कहा था, 'टोके जाने पर लीबी वहां से भागने लगीं और कहा कि नहीं तुम्हे कोई गलतफहमी हुई है। काफी पूछने पर उनकी हिम्मत जवाब दे गई और उन्होंने कहा कि हां वो फिल्मों में थी। काफी मजा आता था फिल्मों में, लेकिन लोग तभी तक आपको सलाम करते हैं जब तक आपका सितारा बुलंद है।'
विज्ञापन
7 of 9
लीबी राणा
ताज्जुब की बात है कि लीबी राणा जैसी एक्ट्रेस, जो लोगों के दिलों पर राज करती थीं, इस हाल में हैं। 60 और 70 के दशक की कैटरीना कैफ कहा जा सकता है लीबी को...वो थी हीं बला की खूबसूरत।