फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 बार बैन किया जा चुका है ये एक्टर, खुद डिसाइड करता है अपनी फीस

Mon, 05 Jun 2017 11:37 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 10
प्रकाश राज
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई सुपरस्टार हैं, लेकिन वहां विलेन भी किसी स्टार से कम नही है। वहां की फिल्मों में अगर विलेन का किरदार उतना ही बड़ा होता है जितना कि स्टार का। साउथ में वैसे तो कई एक्टर हैं जो विलेन बनकर पॉपुलर हुए हैं, लेकिन प्रकाश राज जितना बड़ा शायद कोई विलेन नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
प्रकाश राज
प्रकाश राज साउथ फिल्मों के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले एक्टर हैं। प्रकाश राज ने वैसे तो हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन विलेन के किरदारों ने उनके करियर को नई ऊंचाईयां दीं। आज प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले विलेन हैं।
विज्ञापन

3 of 10
प्रकाश राज
प्रकाश राज ना सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्टर हैं बल्कि वो प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और पॉपुलर टीवी प्रेजेंटर भी हैं। प्रकाश राज ने 1994 में तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया लेकिन उससे पहले वो कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री और कन्नडड सिनेमा में कई साल काम कर चुके थे।

4 of 10
प्रकाश राज
प्रकाश राज थियेटर से भी जुड़े रहे हैं। करियर के शुरुआती दिनों में प्रकाश राज ने कई स्टेज शोज किए जिसके लिए उन्हें  एक शो के मात्र 300 रुपए मिलते थे। दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में प्रकाश राज ने दर्जनों फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। कई फिल्में भी उन्होंने डायरेक्ट कीं।
विज्ञापन

5 of 10
प्रकाश राज
आज प्रकाश राज इतने बड़े स्टार हैं कि वो अपनी फीस खुद डिसाइड करते हैं यानि अपनी मर्जी के मुताबिक वो निर्देशक से कितनी भी फीस डिमांड कर सकते हैं। वैसे कई ऐसी फिल्में भी रही हैं जिनके लिए प्रकाश राज ने एक रुपया तक चार्ज नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 10
प्रकाश राज
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, प्रकाश राज बतौर फीस 1.50 करोड़ रुपए लेते हैं और वो करीब 150 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन

7 of 10
प्रकाश राज
तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के अलावा प्रकाश राज बॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। 2009 में आई सलमान खान स्टारर 'वांटेड' से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

8 of 10
प्रकाश राज
'वांटेड' के अलावा प्रकाश राज ने 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'जंजीर', 'सिंघम', 'भाग मिल्खा भाग' और 'रज्जो' जैसी कई फिल्मों में काम किया। हर फिल्म में उनके किरदार को सराहा गया।

9 of 10
प्रकाश राज
प्रकाश राज एक ऐसे एक्टर रहे हैं जो एक कमजोर कहानी को भी अपनी दमदार डायलॉग डिलिवरी से जानदार बना देते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
प्रकाश राज
प्रकाश राज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें