70 के दशक की पॉपुलर हीरोइन रहीं लीना चंदवरकर तो आपको याद ही होंगी। फिल्म 'महबूब की मेंहदी' में राजेश खन्ना के साथ रोमांस करने वाली लीना कई अर्से से लाइम लाइट से दूर हैं। लीना की बॉलीवुड में एंट्री एक फ्रेश फेश कॉम्पटीशन के जरिए हुई थी। लीना इस कॉम्पटीशन की विनर नहीं बल्कि रनर अप थीं।
विज्ञापन
2 of 11
लीना चंदावरकर
लीना की खूबसूरती और उनका चांद सा चेहरा देख हर कोई सम्मोहित हो जाता था। अपनी शुरुआती फिल्मों में लीना एक चाइनीज गुड़िया की तरह लगती थीं। दर्शक भी इस चाइनीज खूबसूरती को पसंद करते थे। लीना जब 15 साल की थीं तब उन्होंने हीरोइन बनने का सपना देखा था। लीना ने चोरी-छिपे टैलेंट हंट के लिए अप्लाई कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 11
लीना चंदावरकर
लीना के पैरेंट्स उनके इस सपने के खिलाफ थे लेकिन दादा ने उनका साथ दिया था। लीना हीरोइन के रोल के लिए काफी छोटी थीं इसलिए उन्हें छोटी बहन के रोल मिलते थे। फिल्मों के साथ लीना कुछ ऐड्स में भी काम करती थीं। तभी एक्टर और फिल्म मेकर सुनील दत्त की उनकी नजर उन पर पड़ी।
4 of 11
लीना चंदावरकर
सुनील अपने भाई सोम दत्त को लेकर फिल्म बना रहे थे। 1969 में आई फिल्म 'मन का मीत' में लीना को लीडिंग हीरोइन का रोल मिला। इसी फिल्म से विनोद खन्ना ने भी डेब्यू किया था। सुनील दत्त की पत्नी नरगिस ने लीना की ग्रूमिंग की थी। एक फोटोशूट के दौरान लीना को स्विम सूट पहनने के लिए बोला गया तो वो काफी डर गई थीं।
विज्ञापन
5 of 11
लीना चंदावरकर
उन्होंने स्विम सूट तो पहन लिया लेकिन चेंजिंग रूम से बाहर आने से मना कर दिया था। क्योंकि लीना ने पैरों का वैक्स नहीं करवाया था। फिल्म 'मन का मीत' में लीना को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद लीना को एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर हुईं। लीना ने जीतेंद्र के साथ एक रोमांटिक फिल्म 'हमजोली' भी की।
विज्ञापन
6 of 11
लीना चंदावरकर
जल्द ही लीना फिल्मों का एक बड़ा नाम बन गईं। फिल्म 'महबूब की मेंहदी' में लीना ने राजेश खन्ना के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दे पाई थी। लेकिन फिल्म के गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं। लीना की फिल्म 'बिदाई' सबसे बड़ी हिट फिल्म थी।
विज्ञापन
7 of 11
लीना चंदावरकर
इसी के बाद लीना ने सिद्धार्थ बंडोकर से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री से भी बिदाई ले ली थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद लीना के पति सिद्धार्थ को गोली लग गई। जिससे उनकी मौत गई। लीना उस समय 25 साल की थीं। लीना का फिल्मों में लौटने का कोई इरादा नहीं था। सिद्धार्थ के जाने के बाद लीना अकेली हो गई थीं।
8 of 11
लीना चंदावरकर
लीना को गहरा सदमा लगा था। लोग उन्हें मांगलिक कहने लगे थे। वो किसी भी रिश्तेदार के घर नहीं जाती थीं। किसी से नहीं मिलती थीं। यहां तक कि वो सुसाइड करने के बारे में भी सोचती थीं। इसके बाद वो मुंबई आईं। किशोर कुमार ने उन्हें फिल्म 'प्यार अजनबी है' में काम दिया। यहीं से दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। लीना सदमे से बाहर आने लगी थीं।
9 of 11
लीना चंदावरकर
लीना और किशोर कुमार एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। लीना ने अपने पिता के सामने किशोर से शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन लीना के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। क्योंकि किशोर लीना से 20 साल बड़े थे और पहले ही तीन शादियां हो चुकी थीं।
10 of 11
लीना चंदावरकर
अपने पिता के खिलाफ जाकर लीना ने 1980 में किशोर कुमार से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा सुमीत भी हुआ लकिन जब सुमीत 5 साल के थे किशोर कुमार का 1987 में निधन हो गया। लीना एक बार फिर 37 की उम्र में अकेली रह गईं। इसके बाद लीना किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा और उनके बेटे-बहू के साथ रहने लगीं। रूमा की वो देखभाल भी करती थीं।
सालों बाद लीना उस समय चर्चा में आईं जब साल 2015 में एक फंक्शन के दौरान 91 साल के लॉयर राम जेठमलानी ने उन्हें सबके सामने किस कर लिया था। उनके इस किस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया था। इसके बाद से लीना अभी तक किसी इवेंट या कैमरे के सामने नजर नहीं आई हैं।