फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रोती-बिलखती दिव्या भारती के लिए सलमान ने उठाया ऐसा कदम, चौंक गए थे सभी

Tue, 01 Aug 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
दिव्या भारती
दिव्या भारती एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनके तेजी से उभरते स्टारडम ने उनके को-स्टार्स और बाकी एक्टर्स को नाकों चने चबा दिए थे, लेकिन इसी स्टारडम की वजह से आमिर खान ने उनके साथ एक ऐसा धोखा किया जिसने दिव्या भारती को अंदर तक हिला कर रख दिया था।
विज्ञापन

2 of 8
दिव्या भारती
आमिर के उस धोखे से दिव्या भारती का दिल बुरी तरह टूट गया और फिर सलमान खान को उनकी मदद के लिए आगे आना पड़ा था।

आखिर ऐसा क्या हुआ था ?
विज्ञापन

3 of 8
दिव्या भारती
बात उन दिनों की है जब यश चोपड़ा फिल्म 'डर' बना रहे थे। यश चोपड़ा काफी मशहूर डायरेक्टर थे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी एक्टर नहीं था जो उनके साथ काम ना करना चाहता हो। आमिर को भी जब यश चोपड़ा के साथ 'डर' में काम करने का मौका मिला तो वो फूले नहीं समाए।

4 of 8
दिव्या भारती
चूंकि आमिर हमेशा से ही अपनी फिल्मों और रोल को लेकर काफी चूजी रहे हैं इसलिए 'डर' फिल्म के लिए भी उन्होंने यश चोपड़ा को अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

5 of 8
दिव्या भारती
दरअसल दिव्या भारती के साथ आमिर का एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा। लंदन में हुए एक लाइव शो के दौरान दिव्या भारती अपना एक डांस स्टेप भूल गईं। उस लाइव शो में आमिर खान उनके पार्टनर थे। आमिर ने दिव्या की गलती देखी और बाकी गानों से भी हाथ खींच लिए।
विज्ञापन

6 of 8
दिव्या भारती
आमिर ने दिव्या को छोड़ अपनी परफॉर्मेंस जूही चावला के साथ दी। इससे दिव्या भारती का दिल टूट गया और वो खूब रोईं। इसका जिक्र दिव्या भारती ने एक इंटरव्यू में भी किया था।

विज्ञापन

7 of 8
दिव्या भारती
आमिर का दिल तो नहीं पसीजा लेकिन सलमान से ये देखा ना गया। सलमान दिव्या भारती की मदद के लिए आए। थके हुए होने और पैर में चोट लगे होने के बाद भी सलमान ने दिव्या भारती के साथ परफॉर्म किया।
विज्ञापन

8 of 8
दिव्या भारती
दिव्या भारती के मन में हमेशा इस बात की टीस रही कि आमिर ने उनके साथ इतना बड़ा धोखा किया, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी भी थी कि सलमान ऐसे वक्त में उनके लिए एक मसीहा बनकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें