फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक अपने पति अली पंजानी से उनके तलाक की सारी कानूनी कार्यवाही पूरी हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
साथ ही पिछले कुछ समय से करोड़पति बिजनेसमैन और फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट करने के बाद अब किम ने उनसे भी ब्रेकअप कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने अपने केन्याई पति अली पंजानी का घर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
खबरों की मानें तो किम के केन्याई पति अली पंजानी ने उन्हें किसी दूसरी औरत के लिए छोड़ दिया है। जिसके बाद खुद को आर्थिक रूप से असुरक्षित समझते हुए किम ने तलाक की अर्जी दी थी।
4 of 6
केन्या से वापस मुंबई लौटने के बाद अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली किम ने अपना असल नाम किमी शर्मी का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है। बतौर ब्रांड स्ट्रेटेजिक किसी कंपनी में काम करने लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
फिलहाल किम शर्मा की ओर से इन खबरों पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया देखने नहीं मिली है। न तो उन्होंने इन खबरों पर मुहर लगाई है और न ही खंडन।
किम ने अली पंजानी के साथ एक हफ्ते डेटिंग के बाद साल 2010 में शादी कर ली थी। पंजानी से शादी से पहले क्रिकेटर युवराज सिंह को भी लगभग चार साल तक डेट किया था। इसके अलवा उनका नाम स्पेनिश सिंगर कार्लोस मारीन के साथ भी जुड़ा।