फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम नरेंद्र मोदी' को सपोर्ट कर बुरी फंसी ये अभिनेत्री, चुनाव आयोग ने भी लगाई रिलीज पर रोक

Wed, 10 Apr 2019 09:21 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : social media
टॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करने के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। कईं तमिलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करने पर उनकी आलोचना की है। अभिनेत्री ने बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में पीएम का किरदार कर रहे अभिनेता विवेक के ट्वीट पर कमेंट किया था। जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हुई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pm modi biopic
दरअसल, विवेक ने हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें फिल्म की रिलीजिंग तारीख भी थी। इस पर अभिनेत्री ने कमेंट किया 'वाह, विवेक, यह लुक बहुत ही उम्दा है, अब और इंतजार नहीं कर सकती, आपकी पूरी टीम को गुड लक, मुझे यकीन है यह फिल्म जरूर सफल होगी।' इसके बाद विवेक ने भी काजल के इस कमेंट पर जवाब दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
modi biopic - फोटो : social media
विवेक ने लिखा ' बहुत शुक्रिया, आपके सपोर्ट से मुझे खुशी हुई, यह एक ऐसा समय है जब हमे अपनी फिल्म रिलीज करवाने के लिए बड़ी जंग लड़नी पड़ रही है, मैं आशा करता हूं कि आपकी तरह और भी मुझे ऐसे सपोर्ट करते नजर आए।' 

4 of 5
modi biopic
देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' आगामी 11 अप्रैल को रिलीज होने रही थी। इस दिन देश में 17वीं लोक सभा के लिए चुनाव शुरू होने हैं।, लेकिन चुनाव से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
modi biopic
खबर थी कि फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होने वाली थी। फिल्म मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना थी जिसपर चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है। यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देशों में यह फिल्म रिलीज होने जा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें