फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: रणबीर की मां का रोल निभाने वालीं चारु शंकर एक्टर से हैं सिर्फ एक साल बड़ी, अपने किरदार को लेकर की बात

Sat, 23 Dec 2023 08:40 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चारु शंकर ने हाल ही में एक बातचीत में बताया, 'हम दोनों में केवल एक साल अंतर है।' उन्होंने कहा, 'एक अभिनेत्री के तौर पर मैं ये किरदार करने से क्यों मना करूंगीं। यह एक मौका था, जो बेहद ही रोमांचक मौका था। 
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और चारु शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जबर्दस्त चर्चा हो रही है। कई लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो कई इसकी आलोचना कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री चारु शंकर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने रणबीर से एक साल बड़ी होने के बावजूद यह भूमिका क्यों निभाई।
विज्ञापन

2 of 5
चारु शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
चारु शंकर ने हाल ही में एक बातचीत में बताया, 'हम दोनों में केवल एक साल अंतर है।' उन्होंने कहा, 'एक अभिनेत्री के तौर पर मैं ये किरदार करने से क्यों मना करूंगीं। यह एक मौका था, जो बेहद ही रोमांचक मौका था। मैं कलाकारों को जानती थी, जब संदीप ने कहानी सुनाई तो मुझे पता चला कि फिल्म क्या है। मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प है, बहुत अलग है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं चाहता हूं कि आप मेरी फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मैं चाहता हूं कि आप फिल्म में बहुत जल्दी यह स्थापित कर दें कि फिल्म का केंद्रीय संघर्ष क्या है।' 

Animal: 'एनिमल' पर चली बांग्लादेश सेंसर बोर्ड की कैंची, सलार को अब भी रिलीज की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन

3 of 5
चारु शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे अब भी याद है कि मैंने जींस और कुर्ता पहना हुआ था। मैं बैठी हुई थी, आराम कर रही थी।  संदीप अंदर आते हैं, हमें क्रॉश करते हैं और वह अपने ऑफिस में चले जाते हैं। इसके बाद वह अपने एडी को फोन करते हैं और कहते हैं कि वह कौन है। तो वह कहते हैं कि वह चारु शंकर हैं, आप जानते हैं, आपने एक मीटिंग के लिए कहा था। फिर उन्होंने कहा कि ठीक है, अंदर बुलाओ।'

4 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
चारु ने बताया, 'जैसे ही मैं अंदर गई। उन्होंने कहा कि आपसे मिलकर अच्छा लगा। मगर मुझे आपको बताना होगा कि आप बहुत छोटे हैं।' बता दें कि एनिमल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एनिमल एक आदमी और उसके पिता के साथ उसके रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से तृप्ति के कई बोल्ड सीन वायरल हुए। एनिमल शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एनिमल पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।  

मौनी-दिशा के बिकिनी लुक ने बढ़ाया इंटरनेट पारा, देखें फोटोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें