फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amy Jackson: अभिनेत्री एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक से की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Mon, 29 Jan 2024 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक - फोटो : सोशल मीडिया
'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसे फिल्मों के लिए मशहूर एमी जैक्सन ने स्विट्जरलैंड के गस्टाड में अभिनेता-संगीतकार एड वेस्टविक से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगेतर के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। 
Sidharth Anand: टाइगर श्रॉफ की रैम्बो पर जल्द शुरू होगा काम, सैफ अली खान के साथ भी धमाल मचाएंगे सिद्धार्थ आनंद
विज्ञापन

2 of 5
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटोज में दोनों को काफी खुश देखा जा सकता है। एक तस्वीर मेंं वेस्टविक घुटने पर बैठकर अभिनेत्री को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ एमी ने कैप्शन में अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। कियारा आडवाणी, ओरी, अथिया शेट्टी, श्रुति हासन, सोफी चौधरी जैसे सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

3 of 5
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक - फोटो : सोशल मीडिया
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने जून 2022 में किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान किया था। एड को लोकप्रिय सीडब्ल्यू नेटवर्क सीरीज 'गॉसिप गर्ल' में प्लेबॉय चक बास के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है।  2007 से 2012 तक  इसका प्रसारण हुआ था। 

4 of 5
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने सिटकॉम 'व्हाइट गोल्ड' में भी अभिनय किया है। एड ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में 'चिल्ड्रन ऑफ मेन' फिल्म से की थी। एमी की पहले होटल व्यवसायी जॉर्ज पानायटियोउ से सगाई हुई थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम एंड्रियास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक बब्बर, एमी जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
एमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'मद्रासपट्टिनम' से की थी। उन्होंने 2012 में प्रतीक बब्बर के साथ 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा। बाद में, उन्होंने 'येवडू', 'आई', 'थेरी', '2.0' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। 2024 में वह 'मिशन: चैप्टर 1' में नजर आई थीं। इसके बाद, वे विद्युत जामवाल अभिनीत 'क्रैक' में भी नजर आने वाली हैं।
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर ने खास अंदाज में सलमान को दिया धन्यवाद, पोस्ट साझा कर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें