फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Politics: बॉलीवुड की घटिया राजनीति की पोल खोल चुके हैं ये सितारे, मूवी-माफियाओं पर निकाली जमकर भड़ास

Fri, 31 Mar 2023 08:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में होने वाली घटिया राजनीति की पोल कई सितारों ने खोली है। साथ ही मूवी-माफियाओं पर जमकर भड़ास निकालते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बी-टाउन की डर्टी पॉलिटिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध के बीच कई ऐसी चीजें हैं, जिनका जिक्र समय-समय पर सितारे करते रहते हैं। कभी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा गहराता नजर आता है। तो कभी शोबिज की दुनिया से भेदभाव का मामला सामने आता है। इनमें कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो आज अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। साथ ही इंडस्ट्री में भी इनका बड़ा नाम है। वहीं, जब ये सितारे बी-टाउन में होने वाले भेदभाव पर बात करते हैं तो हर कोई इस पर गौर फरमाता है। इन सेलिब्रिटीज में प्रियंका चोपड़ा से लेकर ए आर रहमान तक जैसे बड़े नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि इन सितारों ने इंडस्ट्री में फैली डर्टी पॉलिटिक्स को लेकर क्या खुलासा किया, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हिंदी सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे जान हर कोई दंग रह गया। ग्लोबल आइकन ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से दर-किनार कर दिया गया था। देसी गर्ल ने साफ कहा कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। एक्ट्रेस, बी-टाउन की अंदरूनी राजनीति से तंग आ चुकी थीं, इसी बीच उन्हें अमेरिकी म्यूजिक एल्बम के लिए फोन आया और वह बॉलीवुड से बाहर अपनी पहचान बनाने निकल गईं। 
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत हमेशा से ही इंडस्ट्री के अंदर होने वाली राजनीति का कच्चा-चिट्ठा खोलती नजर आई हैं। इसी का नतीजा है कि कंगना को इन दिनों काम मिलना बेहद कम हो गया है। फिलहाल, कंगना जिन फिल्मों में नजर आ रही हैं, उन्हें वो खुद प्रोड्यूस करती हैं। पंगा क्वीन को अक्सर करण जौहर और महेश भट्ट जैसे फिल्ममेकर पर बड़े-बड़े आरोप लगाते देखा जाता है। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के अंदर फैली पॉलिटिक्स को देखते हुए एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा का रुख कर लिया है। 

4 of 7
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन ने बिना नाम लिए मनोरंजन जगत में बड़े लेवल पर चल रही राजनीति का पर्दाफाश किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि इस इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जो आपकी असफलता के लिए प्लान करते हैं। रवीना ने कहा था कि ये लोग आपको गिरते हुए देखना चाहते हैं, जिसकी वजह से आपको बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। 

Anurag Kashyap: इस हरकत के लिए अनुराग कश्यप को शाहरुख ने लगाई थी डांट, निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 7
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता ने ना सिर्फ मनोरंजन जगत में होने वाली राजनीति का खुलासा किया बल्कि उन्होंने मीटू-मूवमेंट के दौरान एक बड़े सितारे पर आरोप भी लगाया। तनुश्री ने साफ किया कि इन मूवी माफियाओं की वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया जिसकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री छोड़कर जाना पड़ा। अब तनुश्री पर्दे से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। 

Television: टीवी की ये एक्ट्रेस हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार, एक अभिनेत्री ने दोनों शादियों में झेला दुख
विज्ञापन

6 of 7
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने आउटसाइडर होने के बाद भी अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर का टैलेंट ही है कि उन्हें आज के समय में हर कोई पहचानता है। हालांकि, एक समय ऐसा था जब वह इंडस्ट्री में चल रही राजनीति से परेशान हो गए थे। एक्टर ने कहा था कि बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को बराबर की इज्जत नहीं दी जाती। इतना ही नहीं मनोज ने तो यह तक कह दिया था कि इस इंडस्ट्री में टैलेंट का सबसे ज्यादा दुरूपयोग होता है। 

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा नहीं होंगे कार्तिक आर्यन? जानें वायरल रिपोर्ट का पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड फेमस संगीतकार एआर रहमान भी इस राजनीति से अछूते नहीं रहे हैं। संगीतकार ने कहा था कि यहां एक लॉबी है, जो लोगों के जहन में आपके लिए गलत धारणा डालती है। एआर रहमान ने कहा था कि वो हमेशा से ही बेहतरीन काम तलाशते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री की डर्टी पॉलिटिक्स की वजह से वह यहां काम नहीं करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें