'सजन रे फिर झूठ मत बोलो', 'ये चंदा कानून है', 'एक से बढ़कर एक', 'जमाना बदल गया है' आदि उनके कुछ लोकप्रिय टीवी शो हैं। उनकी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग, मनमोहक भावों ने 1984 से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। हालांकि उनके एक कदम ने उनके सभी फैंस को हिलाकर रख दिया था। खबरें आईं थीं कि टीकू ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है।
दरअसल, इसी साल फरवरी महीने में एक्टर-कॉमेडियन टीकू तलसानिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिनमें अभिनेता मुस्लिम टोपी और लंबी दाढ़ी के साथ नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आते ही अटकलों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर हर कोई दावा करने लगा कि टीकू तलसानिया ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है।
हालांकि जब इन अफवाहों की जांच - पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि टीकू के इस्लाम कुबूल करने की बात महज एक अफवाह है। और उन्होंने यह मुस्लिम वेशभूषा अपने आगामी वेब शो के लिए अपनाई है।