फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने दिखाया शायराना अंदाज, बोले - अपने अंदर के उजाले को जिंदा रखना

Tue, 07 Jun 2022 01:58 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता आयुष्मान खुराना प्रतिभा की खान हैं। वह अपने अभिनय से तो दर्शकों का दिल जीत ही लेते हैं, इसके साथ ही उनके गाए गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। अब शायरी से वह फैंस का दिल लूट रहे हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड अभिनेता हमेशा ही अपने काम से लोगों का ध्यान आकर्षित कर ही लेते हैं। वह एक ऐसे अभिनेता है, जो फिल्म के फायदे को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि एक संदेश दायक विषय को चुनकर फिल्म के लिए हां करते हैं। एक अच्छे अभिनेता होने के साथ आयुष्मान खुराना एक अच्छे गायक भी है और अब उनके अंदर का एक बेहतरीन शायर भी देखने को मिला है। 

विज्ञापन

शायर बनें आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो ब्लैक एंड व्हाइट है। उनके सामने कैमरा भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, "खो जाएगी इन नकली टिमटिमाती बत्तियों की रोशनी कभी..अपने अंदर के उजालो को जिंदा रखना"।

विज्ञापन

कैप्शन ने लूटा फैंस का दिल
आयुष्मान खुराना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं और दिल वाली इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। पोस्ट का कैप्शन फैंस को खासा पसंद आ रहा है। एक प्रसंशक ने लिखा, वाह द कैप्शन, इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने भी लिखा, भाई ऑलराउंडर खुराना। अन्य यूजर्स भी इसी तरह  अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाते दिख रहे हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म अनेक हाल ही में सिनेमघरों में रिलीज हुई है, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन इसकी कहानी हमेशा की तरह लीक से हटकर विषय पर है, जिसमें नॉर्थईस्ट के लोगों के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर कॉप के किरदार में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें