अगर आपने 'बॉर्डर' फिल्म देखी होगी तो सुबेदार मथुरा दास तो आपको याद ही होगा जो सनी देओल से छुट्टी मांगता है और अंत में मारा जाता है। हालांकि उन्हें किसी फिल्म में लीड रोल के तौर पर तो पहचान नहीं मिली लेकिन वो सपोर्टिंग एक्टर, खासकर खलनायक के रूप में काफी फेमस हुए।
आगे की स्लाइड में जानें की बॉलीवुड और टेलीविजन का ये खलनायक इन दिनों कहां बिजी है।
विज्ञापन
2 of 7
सुदेश बेरी
बॉलीवुड हो या टेलीविजन, इनमें जितना जरूरी एक हीरो का किरदार होता है उतना ही एक खलनायक का भी होता है। ऐसे ही हैं सुदेश बेरी जो बॉलीवुड और टेलीविजन दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सुदेश बेरी
उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सन् 1988 में आई फिल्म 'खतरों के खिलाड़ी' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान मिली 1990 में आई फिल्म 'घायल' से। इसमें वो सनी देओल के साथ जेल में उनके साथी बनते नजर आए थे।
4 of 7
सुदेश बेरी
इसके बाद वो 1992 में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'कशिश' में दिखे थे जिसमें वो एक्ट्रेस मालविका तिवारी के साथ लीड रोल में थे। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों जैसे 'वंश', 'युद्धपथ' में लीड रोल किया था लेकिन लोकप्रियता उन्हें सपोर्टिंग एक्टर के रूप में ही मिली।
विज्ञापन
5 of 7
सुदेश बेरी
उन्होंने 'आर्मी', 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी', 'एलोसी कारगिल' और 'टैगोर चार्ली' जैसी फिल्मों में काम किया जिसके बाद उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली। 'बॉर्डर' फिल्म में उनका रोल काफी फेमस हुआ था इसमें उन्होंने सुबेदार मथुरा दास का किरदार निभाया था। लेकिन यहां भी अगर बॉलीवुड और टेलीविजन की बात करें तो सुदेश टीवी में आज ज्यादा जाने माने नाम हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सुदेश बेरी
टेलीविजन सीरियल में वो सबसे पहले 'महाभारत' में दिखे थे। इसके बाद 'कशिश', 'अंदाज', 'सीआईडी ऑफिसर', 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो', 'बेगुसराय', 'सिया के राम' जैसे सीरियल्स में नजर आए थे। इनमें उनके काम की सराहना भी की गई थी।
फिलहाल वो इन दिनों कलर्स के 'शक्ति एक अहसास की', लाइफ ओके के 'प्रेम या पहली-चंद्रकांता' और स्टार प्लस पर आने वाले शो 'कोई लौट के आया है' में नजर आ रहे हैं।