फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे कमाने के लिए हदें पार कर रहा प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड, 'बहन' भी लपेटे में आई

Mon, 12 Jun 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 7
राहुल राज और प्रत्यूषा बनर्जी
'बालिका वधू' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी ने पिछले साल अपने घर में फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली थी। इसके बाद से उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सुर्खियों में छाए रहे। उनपर धोखाधड़ी से लेकर प्रत्यूषा को उकसाने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन

2 of 7
राहुल राज और प्रत्यूषा बनर्जी
प्रत्यूषा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज दर-दर भटकने को मजबूर हो गए थे। उनके पास रहने-खाने का कोई ठिकाना नहीं था। तब साहिला चड्ढा राहुल की मदद को आगे आईं थीं। साहिला संजय दत्त के कजिन निमई बाली की पत्नी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
निमई बाला और साहिला चड्ढा
राहुल प्रत्यूषा की मौत के बाद से उन्हीं के साथ रह रहे हैं। साहिला राहुल को अपना राखी भाई मानती हैं। राहुल के लिए उनके दिल में इतना प्यार था कि वो इसके लिए अपने पति से लड़ बैठी थीं। उन्होंने अपने पति पर ये आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया था कि वो अपनी बेटी को मारना चाहते हैं। और इस पूरे मामले का कारण राहुल थे।

4 of 7
साहिला के साथ राहुल राज
जहां साहिला ने राहुल को इतना प्यार दिया वहीं राहुल ने इसका जवाब धोखे से दिया। राहुल साहिला के नाम पर अब तक कई लोगों को लूट चुके हैं। एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के अनुसार राहुल सभी से कहते फिर रहे हैं कि साहिला को हार्ट अटैक आया है जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 7
राहुल राज
राहुल ने साहिला के नाम पर कई लोगों से पैसे लिए और फिर गायब हो गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक शख्स ने इस बात का जिक्र अपनी एक दोस्त से किया जो साहिला की दोस्त निकली। साहिला की दोस्त उनके हार्ट अटैक की खबर सुन काफी परेशान हो गईं। उन्होंने तुरंत साहिला को फोन कर उनका हालचाल लेना चाहा।
विज्ञापन

6 of 7
साहिला चड्ढा
साहिला को जब ये बात पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। साहिला ने अपनी दोस्त को बताया कि वो एकदम ठीक-ठाक हैं और उन्हों कोई हार्ट अटैक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल राज
तो क्या इसका मतलब ये निकाला जाए कि राहुल पर लगे धोखधड़ी के आरोप सही थे। साहिला के साथ तो जो राहुल ने किया उससे यही लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें