फिल्मी दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां उगते सूरज को ही सलाम किया जाता है। जैसे ही आप इसकी नजरों से ओझल हुए या आपका सितारा जरा भी गर्दिश में पहुंचा, तो आपको भुला दिया जाता है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपने दौर में इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन जब उनका करियर ढलान पर पहुंचा तो उन्हें भुला दिया गया। आज भी जहां कुछ कलाकार गुमनामी में जी रहे हैं तो वहीं कुछ गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और मदद के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
2 of 10
सीताराम पंचाल
ऐसे ही एक एक्टर हैं सीताराम पंचाल जो आज किडनी और फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं और जिंदगी की भीख मांग रहे हैं। उनकी आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
3 of 10
सीताराम पंचाल
सीताराम पंचाल को करीब तीन साल पहले कैंसर होने के बारे में पता चला, लेकिन अब उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि वो पिछले 10 महीनों से बिस्तर पर ही हैं। उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सीताराम पंचाल ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी है।
4 of 10
सीताराम पंचाल
सीताराम पंचाल को बेशक आप नाम से भले ही ना पहचानें, लेकिन उनका चेहरा देखते ही आपको वो सारी फिल्में, वो सारे किरदार याद आ जाएंगे जो उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से यादगार बना दिए।
विज्ञापन
5 of 10
सीताराम पंचाल
सीताराम पंचाल ने 1994 में आई फिल्म 'बेंडिट क्वीन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा रहा हो, लेकिन वो अपनी दमदार एक्टिंग से छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
6 of 10
सीताराम पंचाल
इसके बाद सीताराम पंचाल ने कई और फिल्मों में काम किया जो हिट भी रहीं। इनमें 'लज्जा', 'स्लमडॉग मिलयनेयर', 'पीपली लाइव', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'सारे जहां से महंगा' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 10
सीताराम पंचाल
सीताराम पंचाल एक्टर इरफान के साथ फिल्म 'पान सिंह तोमर' में भी नजर आए, वहीं कुछ महीने पहले ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में भी उन्हें एक खास किरदार में देखा गया।
8 of 10
सीताराम पंचाल
भले ही सीताराम पंचाल को फिल्मों में बड़ी भूमिकाएं निभाने को ना मिली हों, लेकिन अपनी हर भूमिका को उन्होंने अपनी एक्टिंग से यादगार बना दिया। अपने दो दशक से भी लंबे करियर में सीताराम पंचाल ने अजय देवगन से लेकर आमिर खान, अक्षय कुमार, संजय मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।
9 of 10
सीताराम पंचाल
आज जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर सीताराम पंचाल को अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के सहारे की जरूरत है। उनके पास इलाज को पैसे नहीं हैं और घर का खर्च चलाने में भी दिक्कतें हो रही हैं।
उनकी पत्नी उमा पंचाल ने हाल ही में मुंबई मिरर को इंटरव्यू भी दिया जिसमें उन्होंने सीताराम पंचाल की खराब हालत के बारे में बताया और ये भी कहा कि दवाईयों और इलाज के चलते उनकी आवाज भी चली गई है।