फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सुपरस्टार पर भारी पड़ता था ये कॉमेडियन, भाई को परदे पर देख छोड़ दी थी पढ़ाई

Mon, 08 Jun 2020 05:58 AM IST
Mishra Mishra रोहिताश सिंह परमार, मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजेंद्र नाथ - फोटो : Social Media
हिंदी फिल्मों में अब भले ही हीरो खुद कॉमेडी करने लगे हों लेकिन एक वक्त पर ये जिम्मदारी सिर्फ हास्य कलाकरों के पास ही होती थी। फिल्म जहां कहीं भी कमजोर पड़ती, ये कलाकार अपनी काबिलियत से दर्शकों को फिल्म से बांधे रखते। कई फिल्में तो सिर्फ इन्हीं कलाकारों की वजह से हिट हुईं। ऐसे ही एक कलाकार थे राजेंद्र नाथ। 60 और 70 के दशक में राजेंद्र ने कई फिल्मों में काम किया और अपनी कला से लोगों को खूब हंसाया। राजेंद्र नाथ अपने बड़े भाई प्रेम नाथ की देखा देखी में एक अभिनेता बने जिसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को भी बीच में ही छोड़ दिया था। इसका नतीजा यह हुआ कि अपना पहला किरदार मिलने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा लेकिन जब किरदार मिला तो फिर उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज राजेंद्र नाथ के जन्मदिन पर आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं। ये वो किरदार हैं जो फिल्म में मौजूद सुपरस्टार पर भी भारी पड़े।
विज्ञापन

2 of 7
दिल देके देखो - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : कैलाश
फिल्म : दिल देके देखो (1959)

राजेंद्र नाथ अपने भाई अभिनेता प्रेम नाथ की देखा देखी अभिनेता तो बन गए लेकिन फिल्मों में उन्हें पहला किरदार पाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर उस समय के बड़े फिल्म निर्देशकों में से एक नासिर हुसैन ने उन्हें अपनी इस फिल्म में छुट-पुट मजाक करने वाले एक कॉमेडियन का किरदार निभाने के लिए दिया। इस फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग की बहुत तारीफें हुई, तो नासिर हुसैन ने राजेंद्र को लगातार अपनी फिल्मों में लेना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
जब प्यार किसी से होता है - फोटो : अमर उजाला
किरदार : पोपट लाल / चार्ली
फिल्म : जब प्यार किसी से होता है (1961)

राजेंद्र नाथ ने अब तक कॉमेडी के कुछ छोटे-मोटे किरदार ही किए थे लेकिन इस फिल्म में उन्हें एक कॉमेडियन के रूप में मजबूत किरदार मिला जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। नासिर हुसैन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजेंद्र ने पोपट लाल का ऐसा किरदार निभाया, जो कहीं ना कहीं फिल्म के मुख्य नायक देव आनंद पर भी भारी पड़ा। इस फिल्म के किरदार पोपट लाल का नाम इतना पसंद किया गया कि आगे चलकर यह नाम राजेंद्र के नाम का पर्यायवाची बन गया।

 

4 of 7
फिर वही दिल लाया हूं - फोटो : अमर उजाला
किरदार : डिफू
फिल्म : फिर वही दिल लाया हूं (1963)

निर्देशक नासिर हुसैन के साथ मिलकर राजेंद्र ने इस फिल्म में अपनी कॉमेडी की विरासत को आगे बढ़ाया। राजेंद्र नाथ का इस फिल्म में किरदार का नाम बिहारीलाल होता है, जिसे लोग प्यार से डिफू बुलाते हैं। डिफू विदेश से पढ़कर आया है। सम्पन्न परिवार से है और मोना (आशा पारेख) के माता पिता उसे बहुत पसंद करते हैं और मोना की शादी डिफू से करवाना चाहते हैं। डिफू के रूप में राजेंद्र की कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

 
विज्ञापन

5 of 7
हमराही - फोटो : अमर उजाला
किरदार : हनुमान शर्मा
फिल्म : हमराही (1963)

गंभीर किरदारों को निभाने वाले कलाकारों के बारे में तो कहा भी जा सकता है कि वह कोई भी किरदार निभा सकते हैं लेकिन एक कॉमेडियन जब एक विलेन का किरदार निभाए तो यह दांतों तले उंगली दबाने वाली बात हो सकती है। इस फिल्म में राजेंद्र ने हनुमान शर्मा के रूप में एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया है, जो हेमलता (शशिकला) की हत्या कर देता है। जितना प्यार राजेंद्र को एक कॉमेडियन के रूप में मिला, उतना ही प्यार उन्हें विलेन बनने पर भी प्राप्त हुआ।

 
विज्ञापन

6 of 7
मेरे सनम - फोटो : अमर उजाला
किरदार : प्यारेलाल
फिल्म : मेरे सनम (1965)

कॉमेडी तो राजेंद्र नाथ ने बहुत फिल्मों में की है लेकिन इस फिल्म में की गई कॉमिक टाइमिंग के साथ कॉमेडी उनकी सबसे अच्छी प्रस्तुतियों में से एक है। यहां उन्होंने सिर्फ कॉमेडियन का ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार और अच्छे दोस्त का किरदार भी भली भांति निभाया है, जिसमें वह अपनी करीबी दोस्त नीना (आशा पारेख) की उसके असली पिता से मिलने में सहायता करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एन इवनिंग इन पेरिस (1967) - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : माखन सिंह
फिल्म : एन इवनिंग इन पेरिस (1967)

शक्ति सामंत के निर्माण और निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसके गंभीर दृश्यों में सरलता लाने का काम राजेंद्र नाथ की परदे पर मौजूदगी ने किया। उनके छोटे-छोटे चुटीले मजाक दर्शकों को बहुत पसंद आए। कहानी में दीपा (शर्मिला टैगोर) एक अमीर लड़की है, जो सच्चे प्यार की तलाश में पेरिस चली जाती है। राजेंद्र नाथ ने माखन सिंह के रूप में इसी दीपा के ड्राइवर का किरदार निभाया है, जो उसके सफर को आसान करता है।

सिद्धार्थ की इस तस्वीर पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं शहनाज, बोलीं- कोई इतना क्यूट...


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें