फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी! हम 'राजकुमार' हैं हमें सर्दी-जुकाम जैसी छोटी बीमारी थोड़ी न होगी...हमें कैंसर हुआ है कैंसर

Wed, 03 Jul 2019 01:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार - फोटो : amar ujala
अदाकारी से ज्यादा अपनी स्टाइल के चलते मशहूर होने वाले सदाबाहर एक्टर राज कुमार की आज पुण्यतिथि है। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था। 3 जुलाई 1996 को राज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इसी के साथ वो आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। वे 50 के दशक से लेकर 90 के दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे। फिल्मों से पहले वह मुंबई पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर काम करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Raaj kumar - फोटो : instagram
राज कुमार जिंदादिल इंसान थे। उनके कई किस्से उस दौर में खबरों की हेडलाइन बना करते थे। राजकुमार की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे दर्शक हर वक्त खास अंदाज में कहे जाने वाले डायलॉग्स का इंतजार करते थे। 1965 में आई 'वक्त' के साथ राज कुमार स्टार बन गए और घर-घर में 'जानी' का अनूठा अंदाज गूंजने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
Raaj Kumar
राज कुमार साहब बात करते हुए भी अपना स्टाइल नहीं छोड़ते थे। ये बात तो सभी जानते हैं कि उनकी मौत गले के कैंसर से हुई। मीडिया में इस बात का तमाशा न बने इसलिए ये बात सिर्फ राज कुमार और उनके बेटे पुरु ही जानते थे। लेकिन जब दिलीप कुमार को इस बात का पता चला तो उन्होंने राज कुमार को सांत्वना देने की कोशिश की।

4 of 5
राज कुमार, दिलीप कुमार - फोटो : Twitter
दिलीप कुमार उनकी खैरियत पूछने के लिए राज कुमार के घर गए। जैसे ही दिलीप कुमार ने राजकुमार की बीमारी पर अफसोस जताया। इस पर राजकुमार ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा- जानी! हम राजकुमार हैं...हमें सर्दी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी थोड़े ही होगी। हमें कैंसर हुआ है, कैंसर। मौत के करीब राज कुमार का ये अंदाज दिलीप कुमार को गमगीन कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raaj Kumar
बात बिल्कुल सच है। जब भी बॉलीवुड में शानदार डायलॉग बोलने वाले स्टार का जिक्र होगा, तो उसमें एक्टर राजकुमार का नाम सबसे ऊपर होगा। अपने यूनिक डायलॉग बोलने के अंदाज के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। राज कुमार को आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में गिना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें