कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बंगलूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर एक्टर के डेड बॉडी की तस्वीर वायरल की जा रही है।
लगाई गई धारा 144
पुनीत के निधन के बाद कर्नाटक राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी पुनीत की खबर सुन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
2 of 6
बसवराज बोम्मई
- फोटो : ANI
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुनीत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- डॉ राजकुमार के पुत्र पुनीत राजकुमार का कम उम्र में निधन हो जाना किसी सदमे से कम नहीं है। मैंने व्यक्तिगत रूप से एक करीब दोस्त खो दिया है। मैं उनके उत्साह, उनकी प्रतिभा, उनकी कई महान फिल्मों, कन्नड़ के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में उनके व्यक्तित्व को नहीं भूल सकता।
विज्ञापन
3 of 6
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, 'चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। दिल टूट गया है।'
4 of 6
तमिल एक्टर सिद्धार्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है।
विज्ञापन
5 of 6
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : पीटीआई
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
पूजा हेगड़े ने लिखा, 'भरोसा नहीं हो रहा है, जिंदगी बहुत अनिश्चित है। भारतीय सिनेमा को आज बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार को इस मुश्किल समय में प्यार भेज रही हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पुनीत।'