फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Bala: अभिनेता बाला ने साझा किया तीसरी शादी का वीडियो, बोले- 'सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'

Fri, 25 Oct 2024 12:25 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल अभिनेता बाला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीसरी शादी का वीडियो साझा किया है। साथ ही वीडियो में प्रशंसकों को बधाई देने के लिए धन्यवाद भी किया है।
विज्ञापन
1 of 4
बाला-कोकिला - फोटो : इंस्टाग्राम @actorbala
तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने तीसरी बार शादी की है। उन्होंने शादी के बाद पत्नी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। अब उन्होंने अपनी शादी की रस्मों के साथ शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को प्रशंसकों ने प्यार दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
बाला-कोकिला - फोटो : इंस्टाग्राम @actorbala
साझा किया शादी का वीडियो
अभिनेता बाला इस वीडियो में पत्नी के साथ खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके परिवार वाले भी नजर आ रहे हैं। कपल शादी में काफी खुश नजर आ रहा है। वीडियो साझा कर अभिनेता बाला ने लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा, हम मीडिया से दूर रहना चाहते हैं'। 

Alia-Ranbir: जब आलिया करती हैं काम तब रणबीर रखते हैं बिटिया का ध्यान, बहन रिद्धिमा ने दिया 'बेस्ट डैड' का टैग

विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता बाला - फोटो : इंस्टाग्राम @actorbala
तबीयत खराब होने पर पत्नी ने रखा था ख्याल
शादी के बाद एक्टर बाला ने कहा कि अब उनकी पत्नी कोकिला हैं। बाला ने बताया कि कोकिला उनकी मां की रिश्तेदारी में ही अंकल की बेटी हैं। उनसे शादी करके अभिनेता ने उनका सपना पूरा किया है। बाला ने कहा कि उनकी पत्नी ही हमेशा उनकी ढाल बनकर खड़ी हुईं और उन्होंने मुझे ठीक होने में भी मदद की। अभिनेता से जब कहा कि वे शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं, तो उन्होंने कहा कि जो उन्हें आशीर्वाद देना चाहते हैं, उनके आशीर्वाद का वो खुद स्वागत करते हैं।

Sai Pallavi: भारतीय सेना पर दिए बयान को लेकर बुरी फंसी साई पल्लवी, वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा 

विज्ञापन

4 of 4
अभिनेता बाला-कोकिला - फोटो : इंस्टाग्राम @actorbala
बाला से शादी करना चाहती थीं कोकिला
एक्टर बाला ने कहा कि उनकी पत्नी कोकिला बचपन से ही बाला से शादी करना चाहती थीं। पिछले कुछ सालों से मैं अच्छा खा रहा हूं, अच्छे से सो पा रहा हूं, मेरी दवाइयां मुझे समय पर मिल रही हैं और ऐसा सिर्फ कोकिला के कारण हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कोकिला बचपन से बाला से शादी करना चाहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें