शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह तो हैं हीं उनका परिवार भी हमेशा चर्चा में बना रहता है। शाहरुख और गौरी के तीनों बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक तरफ जहां आर्यन खान खुद को सोशल मीडिया से दूर रखते हुए भी चर्चा बटोर लेते हैं तो वहीं सुहाना खान अपनी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के होश उड़ा देती हैं। शाहरुख और गौरी के तीसरे और लाडले बेटे अबराम खान भी शोहरत में अपने भाई-बहन से कम नहीं है।
सुहाना ने यूं दी अबराम को जन्मदिन की बधाई
27 मई को अबराम अपना 8वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि अबराम का जन्म 27 मई 2013 को सेरोगेसी के जरिए हुआ था। उनके जन्म की काफी चर्चा हुई थी। अब हाल ही में सुहाना खान ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई बेहद खास अंदाज में दी है। बता दें कि सुहाना अपने लाडले भाई से बहुत लगाव रखती हैं और अक्सर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।