ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyank Chopra) ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ भारत में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रखी है। उनकी खास बात ये है कि हॉलीवुड फिल्मों में काम करने और विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का दिल भारत के लिए ही धड़कता है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की कई बातें फैंस के साथ साझा करतीं हैं। प्रियंका चोपड़ा सिंगर और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक और प्यारी सी फोटो साझा की है।
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा नहीं नजर आ रही सिर्फ निक जोनस ही दिख रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर बेहद खास और उससे भी प्यारा उनका कैप्शन है। इस फोटो में खास क्या है चलिए बताते हैं आपको...