फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चन परिवार से ताल्लुक रखने के मायने बखूबी समझती है आराध्या’, अभिषेक ने कहा- ऐश्वर्या ने सबकुछ सिखाया

Mon, 12 Apr 2021 12:14 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai - फोटो : instagram

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी ही तरह उनके बच्चे भी लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं तो कुछ के बच्चे मीडिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बेटी आराध्या को इसकी ट्रेनिंग दी है। आराध्या वैसे तो ज्यादा कैमरे के सामने नहीं आती हैं, लेकिन जब भी वह माता-पिता के साथ बाहर जाती हैं तो सुर्खियों में छा ही जाती हैं। पहले तो आराध्या इससे काफी परेशान हो जाती थीं, लेकिन अब उन्हें इसकी आदत हो गई है। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के बारे में खुलकर कई बातें की हैं।

विज्ञापन

2 of 5
aishwarya rai - फोटो : instagram

हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में अभिषेक ने कई चीजों पर बात की। इस दौरान जब उनसे आराध्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'वह अभी बहुत छोटी है। वह अभी नौ साल की है। इन दिनों वह ऑनलाइन स्कूल में व्यस्त है।' अभिषेक बच्चन ने बताया कि 'यह विभाग उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का है और इसमें वह अच्छे नहीं हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
aishwarya rai - फोटो : instagram

अभिषेक बच्चन ने यह भी कहा कि उनकी बेटी आराध्या जब बहुत छोटी थी तब भी उसे पता था कि वह किस परिवार से संबंध रखती है। उन्होंने कहा कि 'आराध्या जानती है कि उसके दादा, दादी, मां और पिता सभी ऐक्टर्स हैं। हम इतने लाखों लोगों के प्यार और सम्मान का आनंद लेते हैं। इसके लिए हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं।'

4 of 5
Aaradhya, Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan - फोटो : social media

बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि 'वो अभी छोटी है। हमारी फिल्में देखती है उसका आनंद लेती है।' वहीं, पेपराजी को कैसे हैंडल करना है। इसपर अभिषेक ने कहा कि 'आराध्या की मम्मी ने उसे अच्छे से सिखाया है। पहले वो परेशान हो जाती थी, लेकिन अब वो इसे अच्छे से हैंडल कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
अभिषेक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'द बिग बुल' के बाद अब क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिषेक फिल्म 'दसवीं’ में भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग फरवरी में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें