हिन्दी सिनेमा जगत में यूं तो अपने दमदार अभिनय से कई सितारों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन राजकुमार ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी उन्हें 'राजकुमार' माना। हिंदी सिनेमा में राजकुमार को लेकर जो बात मशहूर थी वो थी उनकी शान-ओ-शौकत वाली जिंदगी। वे ऐसे शख्स थे जो न किसी से डरते थे और न ही उन्हें कभी किसे के नाराज होने की परवाह थी। वो कब किसकी बेइज्जती कर दें, वो भी सलीके से कोई नहीं जानता था। धमेंद्र, रामानंद सागर, प्रकाश मेहरा, राज कपूर, जीनत अमान और गोविंदा जैसी कई हस्तियों के साथ उनकी बेबाकी के किस्से चर्चित रहे हैं।