फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन को ट्रोलर ने कहा- 'बेरोजगार', एक्टर ने मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती कर दी बंद

Wed, 06 Nov 2019 01:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhishek bachchan - फोटो : Twitter
अभिषेक बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । हर छोटे-बड़े मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं । हाल ही में जूनियर बच्चन को काम न मिलने की वजह से ट्रोल होना पड़ा । एक यूजर ने उन्हें बेरोजगार कह दिया। इसके बाद अभिषेक ने ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया है ।
विज्ञापन

2 of 5
abhishek bachchan
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर एक बेहद संजीदा पोस्ट किया था । इसमें लिखा था- 'जिंदगी में एक उद्देश्य रखिए एक लक्ष्य रखिए । अगर आपको कुछ असंभव पाना है तो दुनिया के सामने साबित कर दो कि कुछ भी असंभव नहीं है' ।



 
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट कुछ को पसंद आया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक ट्रोलर ने अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'उस शख्स को आप क्या कहोगे जो मंडे को भी खुश होता है? बोरोजगार !' फिर इस शख्स को जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा- 'नहीं, मैं सहमत नहीं हूं । वो जो काम कर रहे हैं उससे प्यार करते हैं ।'


 

4 of 5
अमिताभ बच्चन
अभिषेक के इस जवाब को यूजर्स ने बहुत पसंद किया । एक यूजर ने लिखा 'वाह, आपने क्या जवाब दिया। आपकी सोच वाकई पॉजिटिव है'। हाल ही में अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी के साथ रोम पहुंचे थे । यहां ऐश्वर्या ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhishek bachchan - फोटो : social media
बता दें कि अभिषेक की अगली फिल्म अनुराग बसु के साथ है । इस फिल्म में अभिषेक के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे । इससे पहले अभिषेक को फिल्म 'मनमर्जियां' में देखा गया था । इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था । 
 

पढ़िए संजीव कुमार की अनसुनी कहानी, फिल्मालय स्टूडियो की यादों की जुबानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें